Politics

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता पर साधा निशाना, बोले – बंगाल में हिंदू अपने अस्तित्व की आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं

Union Minister Giriraj Singh targeted Mamata, said - Hindus in Bengal are fighting the last battle for their existence

द लोकतंत्र : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज ममता बनर्जी की सरकार में पश्चिम बंगाल में बढ़ती हुई मुस्लिम आबादी को लेकर तीखी आलोचना की। बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा साथ ही डायरेक्ट एक्शन डे की याद दिलाते हुए बंगाल के हिंदुओं को संगठित होने को कहा है। उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल में हिंदू अपने अस्तित्व की आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट कर केंद्रीय मंत्री ने लिखा, जिन्ना के अनुयायी सोहराबर्दी ने 1946 में ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ पर बंगाल में लगभग 30,000 हिंदुओं का नरसंहार किया था। गोपाल पाठा ने हिंदुओं को संगठित किया और नरसंहार को रोकने की कोशिश की। अगर आज बंगाल में गोपाल पाठा जैसे लोग नहीं खड़े होंगे तो हिंदुओं को पश्चिम बंगाल खाली करना पड़ेगा। आज पश्चिम बंगाल में हिंदू अपने अस्तित्व की आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं।

बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण मुस्लिम आबादी बढ़ रही है

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से पहले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दावा करते हुए कहा था कि झारखंड के संथाल परगना, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में अवैध रूप से बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण मुस्लिम आबादी बढ़ रही है, जिस वजह से हिंदुओं के गांव के गांव खाली हो रहे हैं।

बीजेपी सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सदन में कहा था कि, मैं संथाल परगना से आता हूं। साल 2000 में आदिवासियों की जनसंख्या संथाल परगना में 36 फीसद थी और आज 26 फीसदी रह गई है। ऐसे में 10 फीसदी आदिवासी कहां गायब हो गए? इसके बारे में कभी भी यह सदन चिंता की बात नहीं करता है। वह केवल वोट बैंक की राजनीति करता है। सांसद ने कहा कि हमारे यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार है। इसके बावजूद एक्शन नहीं लिया जा रहा है।


Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर

This will close in 0 seconds