Politics

राहुल गांधी ने बाबा वैद्यनाथ मन्दिर में पूजा की, देवालय के बाहर ‘मोदीमय’ हो गया माहौल

Rahul Gandhi worshiped at Baba Vaidyanath temple, atmosphere became 'Modi' outside the temple.

द लोकतंत्र : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 21वें दिन शनिवार को झारखंड के देवघर पहुंचे। उन्होंने यहां बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। हालाँकि, देवालय के बाहर मोदी मोदी के नारे सुन राहुल गांधी का मन खट्टा हो गया। राहुल गांधी पूजा अर्चना करने के उपरांत जब मंदिर से निकले तो वहां मौजूद लोगों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के साथ-साथ जय श्रीराम के नारे लगाए।

राहुल गांधी के सामने लगे ‘मोदी मोदी’ के नारे

दरअसल, राहुल की न्याय यात्रा 2 फरवरी की शाम बंगाल से झारखंड के पाकुड़ पहुंची थी। आज यात्रा का यहाँ दूसरा दिन था। राहुल गांधी के तय कार्यक्रमों में बाबा वैद्यनाथ मन्दिर में पूजा और दर्शन भी शामिल था। राहुल गांधी निर्धारित समय से गुलाबी धोती पहने और माथे पर चंदन लगाए दर्शन हेतु पहुँचे। इस दौरान उन्होंने रुद्राभिषेक भी किया। मंदिर से बाहर निकलते वक्त राहुल गांधी के सामने मोदी मोदी के नारे लगे जिससे वह असहज हो गये।

यह भी पढ़ें : बूथ लेवल पर ऐसे ही आदमी तैनात करो, जो भौंके, आपका रहे और लड़े – मल्लिकार्जुन खरगे

राहुल गांधी शाम को देवघर से धनबाद के लिए निकल गए। रात को यात्रा धनबाद में रूकेगी। बता दें, राहुल गांधी झारखंड में न्याय यात्रा के लिए 8 दिन रहेंगे और 13 जिलों में सफर करेंगे। न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी लोगों से संवाद भी कर रहे हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड की राजनीतिक अस्थिरता के लिए भाजपा दोषी है।

राहुल ने आगे कहा – भाजपा ने एक बार फिर उस सरकार को तोड़ने और अस्थिर करने की कोशिश की, जिसे झारखंड के लोगों ने चुना था। हालांकि, I.N.D.I.A ने भाजपा की साजिश को सफल होने नहीं दिया। भाजपा के पास मनी पावर और जांच एजेंसियां है, लेकिन कांग्रेस उनसे डरती नहीं हैं। भाजपा की फूट डालने वाली विचारधारा के खिलाफ कांग्रेस लड़ती रहेगी।

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर

This will close in 0 seconds