Politics

प्रियंका गांधी हुईं बीमार, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नहीं हो पायेंगी शामिल, कहा – भाई को शुभकामनाएं

Priyanka Gandhi fell ill, will not be able to participate in Bharat Jodo Nyay Yatra, said - best wishes to brother

द लोकतंत्र : प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनाव में डेब्यू के लिये सीट चयन को लेकर मंथन चल ही रहा था कि इस बीच उनके बीमार होने की ख़बर सामने आ रही है। प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट के माध्यम से अपने सेहत को लेकर अपडेट दी। साथ ही उन्होंने तबीयत खराब होने के कारण भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पर असमर्थता भी जतायी। उन्होंने कहा कि सेहत में सुधार होते ही वह इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी।

प्रियंका गांधी बीमार, भारत जोड़ो न्याय यात्रा से बनायी दूरी

दरअसल, प्रियंका गांधी को शुक्रवार को ही उत्तर प्रदेश के चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना था लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्होंने सोषम मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में शामिल होऊंगी। तब तक के लिए मैं, चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।

यह भी पढ़ें : सिर्फ़ एक प्रेस कांफ्रेंस और पार्टी के खातों पर से बैन हटाया गया, 21 फरवरी को होगी सुनवाई

बता दें, सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा जाने के बाद ख़ाली हो रही रायबरेली सीट से प्रियंका के चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। हालाँकि यह भी संभावना है कि वह अमेठी सीट से लड़ें।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज यूपी में

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की उत्तर प्रदेश में एंट्री हो गई है। सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी में चंदौली से लेकर झांसी तक चलेगी और इस यात्रा में राहुल गांधी 8 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली, वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर शहर, कानपुर देहात, जालौन और झांसी से होकर गुजरेगी।

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर

This will close in 0 seconds