Politics

Election 2024 : राम की प्राण प्रतिष्ठा एक पाखंड और धोखा है – स्वामी प्रसाद मौर्य

Election 2024: Ram's life consecration is a hypocrisy and fraud - Swami Prasad Maurya

द लोकतंत्र : लोकसभा चुनाव 2024 (Election 2024) को लेकर सभी पार्टियाँ कमर कस चुकी हैं। यूपी में जहां गठबंधन पर मुहर लग गई वहीं आप और कांग्रेस पार्टी के बीच सीटों के समझौते के साथ दिल्ली की सियासी तस्वीर भी लगभग साफ हो गई है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी नई पार्टी ‘राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी’ लॉन्च कर दी है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की है। हालाँकि स्वामी प्रसाद गठबंधन के हिस्सा बनेंगे या अकेले आगे बढ़ेंगे उसपर स्थिति साफ नहीं है। दिल्ली में कार्यक्रम के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि बीजेपी धर्म के नाम पर धूल झोंक रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा आपको मुद्दे से भटका रही है, धर्म और राम की दुहाई देके वोट बटोरना चाहती है। राम की प्राण प्रतिष्ठा एक पाखंड है और एक धोखा है।

स्वामी ने कहा बीजेपी की सरकार ने जनता को धोखा किया

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ने कहा कि संविधान की व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, देश का संविधान ही खतरे में है। बिना विज्ञापन निकाले ही नौकरियों दी जा रही हैं, जनता के साथ धोखा हो रहा है। युवा बेरोजगार हो रहा है, रोटी के लिए मोहताज है। मंहगाई से कमर टूट रही है, बीजेपी की सरकार ने धोखा किया है। किसानों के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार किया जा रहा है। मैं कहना चाहता हूँ कि इस देश की आजादी में जिनका योगदान है उनके खिलाफ ये काम सही नहीं है।

यह भी पढ़ें : धीरे धीरे साफ हो रही तस्वीर, आकार लेने लगा है INDI अलायंस

स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी संपदा को उद्योगपतियों को दे दिया गया है, बीजेपी राम के नाम पर लूट रही है। ये राम का अपमान है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि, जो सबको जन्म देता है पीएम मोदी उनकी प्राण प्रतिष्ठा करने गए तो क्या राम निष्प्राण थे, ये तो भगवान को भी धोखा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांशीराम तो सम्राट अशोक के सपनों का भारत बनाना चाहते थे, उनके सपने को साकार करने के लिए हम किसी भी प्रकार का खतरा उठा लेंगे।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने किसानों के मुद्दे पर कहा कि, किसानों को दोगुना लाभ देने का वादा करने वाली सरकार आज एमएसपी (MSP) की मांग पर लाठियां बरसा रही है। किसान आंदोलन ना करे, धर्म की गुट्टी पिलाकर उसको चुप करना चाहते हैं।

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर

This will close in 0 seconds