Politics

अशोक चव्हाण भूल गए कि वह ‘भाजपा’ के हो गये, कहा – आज पहला दिन है कृपया ग़लतियों को इग्नोर कीजिए

Ashok Chavan forgot that he belonged to 'BJP', said - today is the first day, please ignore the mistakes.

द लोकतंत्र : महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण अब भाजपाई हो गये हैं। कांग्रेस से इस्तीफा के देने के बाद आज वह बीजेपी में शामिल हो गए। डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। मीडिया से बातचीत के दौरान अशोक चव्हाण एक पल को भूल गए कि वह भाजपा के खेमें में आ गये हैं और अब से उन्हें कांग्रेस को भरा बुरा कहना है।

अशोक चव्हाण की फिसली ज़ुबान, लोग ठहाके लगाने लगे

दरअसल, अशोक चव्हाण ने मंच पर बोलते हुए गलती से मुंबई बीजेपी प्रमुख आशीष शेलार को ‘मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष’ कह दिया। इस वाक़ये पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अन्य मौजूद लोग हंसने लगे। हालाँकि अपनी फिसल चुकी ज़ुबान पर उन्होंने खेद जताते हुए माफ़ी माँगी और कहा कि आज उनका भाजपा में पहला दिन है। अपनी गलती पर माफ़ी माँगते हुए उन्होंने कहा, मैं अभी बीजेपी में शामिल हुआ हूं। इसलिए गलती हो गई। मैं कांग्रेस में 38 साल के बाद बीजेपी में शामिल होकर एक नई यात्रा शुरू कर रहा हूं।

उन्होंने आगे कहा, वह हमेशा ‘सकारात्मक राजनीति’ का हिस्सा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का संकल्प लिया है। कभी-कभी मुझ पर उनका विरोध नहीं करने का आरोप लगाया गया। लेकिन मैंने हमेशा सकारात्मक राजनीति की है।

कांग्रेस ने की आलोचना, पूछा – भाजपा वाशिंग मशीन है?

वहीं, बीजेपी में शामिल हुए अशोक चव्हाण की कांग्रेस ने तीखी आलोचना की है। कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि किसी को इतना कायर नहीं होना चाहिए, जो सच्चा सिपाही होता है वह मैदान नहीं छोड़ता। चेन्निथला ने कहा, अशोक चव्हाण के अलावा कोई भी कांग्रेस नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस क्यों छोड़ी? उन्हें कांग्रेस में कई पद दिये गये। उन्हें मुख्यमंत्री का पद दिया गया। जनता ऐसे पार्टी छोड़ने वालों को स्वीकार नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें : शंभु बॉर्डर बना वॉर ज़ोन, किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प

उन्होंने आगे कहा, अशोक चव्हाण को बताना चाहिए कि उन पर ईडी और सीबीआई का दबाव है? क्या कांग्रेस में कोई समस्या थी? उन्होंने पार्टी छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया। क्या बीजेपी वॉशिंग मशीन है? अशोक चव्हाण को पार्टी छोड़ने का कारण बताना चाहिए। ये उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने दावा करते हुए कहा – हम कमजोर नहीं होंगे, हम और मजबूत होकर लड़ेंगे।

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर

This will close in 0 seconds