Politics

राहुल गांधी की Nyay Yatra के बीच बीजेपी का रायबरेली सीट पर भी दावा, स्मृति ईरानी ने कही बड़ी बात

Amidst Rahul Gandhi's Nyay Yatra, BJP also claims Rae Bareli seat, Smriti Irani said a big thing

द लोकतंत्र : उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा (Nyay Yatra) का चौथा दिन है। प्रतापगढ़ से यात्रा की शुरुआत कर राहुल गांधी अपने पुराने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे। अमेठी के गौरीगंज में उन्होंने करीब 1 किलोमीटर की पदयात्रा की। इसके बाद उन्होंने बाबूगंज में जनसभा को संबोधित किया। वहीं, अमेठी से भाजपा सांसद स्मृति ईरानी भी आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में मौजूद थीं। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह अपनी जीत को लेकर आश्‍वस्‍त हैं तो वायनाड जाए बिना अमेठी से चुनाव लड़कर दिखाएं। इसके अलावा उन्होंने रायबरेली सीट पर भी दावा करते हुए कहा कि इसबार रायबरेली भी गांधी परिवार के हाथ से निकल जाएगी।

स्मृति के दावे से कांग्रेस असहज

अमेठी सांसद स्मृति ईरानी भी अपने संसदीय क्षेत्र के दस दिवसीय दौरे पर हैं। 22 फरवरी को स्मृति ईरानी अपने नवनिर्मित घर में गृह प्रवेश करेंगी। आज उन्होंने अमेठी के कई कार्यक्रमों में शिरकत की। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर तंज भी किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का सुनी सड़कों से अमेठी में स्वागत किया गया। अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ता खुद न्याय यात्रा में शामिल नहीं हुए, जिसे खुद सहारे की जरूरत है वो दूसरो का सहारा कैसे बनेगा।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि अमेठी की सुनी सड़कें ये साबित करती हैं कि राहुल की न्याय यात्रा पूरी तरीक़े से फेल है। राहुल ने अमेठी को छोड़ा और अमेठी ने राहुल को छोड़ दिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हम रायबरेली भी जीतेंगे और अमेठी भी। पांच साल में हमने जो किया इनके पचास साल पर भारी है।

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा यह तय नहीं

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा? गांधी परिवार के सदस्य ही इन दोनों सीटों पर उतरेंगे या किसी और को कांग्रेस लड़ायेगी? इस सवाल को लेकर जितने मुँह उतने दावे। हालांकि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से इन दोनों सीटों को लेकर स्थिति साफ़ कर दी जाएगी। वहीं सपा से गठबंधन और सीट शेयरिंग के फ़ार्मूले पर भी गठबंधन के पत्ते खुलेंगे।

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ में होंगे शामिल, कहा – 2024 का चुनाव संविधान बचाने का

बहरहाल, कल राहुल गांधी की न्याय यात्रा रायबरेली ज़िले में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी आज अमेठी में गेस्ट हाउस में रुकेंगे और स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। पूर्व सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ लंबे समय बाद अमेठी पहुंचे हैं।

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर

This will close in 0 seconds