Politics

अखिलेश यादव कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ में होंगे शामिल, कहा – 2024 का चुनाव संविधान बचाने का

Akhilesh Yadav will join Congress' 'Nyaya Yatra', said - 2024 elections will be to save the Constitution

द लोकतंत्र : राहुल गांधी की न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात बनते हुए दिखायी पड़ रही है। सीट शेयरिंग को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना प्रस्ताव कांग्रेस पार्टी को सौंप दिया है इसके अलावा अखिलेश यादव ने कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल होने के आमंत्रण को स्वीकार कर संकेत दे दिया है कि राहुल अखिलेश के बीच भाईचारा बना रहेगा।

बता दें, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा जनवरी से ही अटका पड़ा है। अखिलेश यादव की तरफ़ से कांग्रेस को 11 सीटें देने का ऐलान किया गया था। हालांकि, कांग्रेस 20 से 22 सीटों की मांग करती आ रही है। यहीं पेंच फँस गया था और बातचीत थम गई थी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने कहा कि जब कांग्रेस के साथ सीटों का बटवारा हो जाएगा तो समाजवादी पार्टी उनकी यात्रा में शामिल हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि 2024 का चुनाव संविधान बचाने का है। यह भाईचारे बनाने का चुनाव है।

यह भी पढ़ें : स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनायी नई पार्टी, राहुल गांधी की ‘न्याय यात्रा’ में होंगे शामिल

अखिलेश यादव कल न्याय यात्रा में शामिल हो सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों दलों के बीच सीट बँटवारे को लेकर आम सहमति बनने की संभावना है। जिसके बाद INDI अलायंस को लेकर यूपी की सियासी तस्वीर साफ़ हो सकती है। अखिलेश यादव मंगलवार (20 फरवरी) को रायबरेली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय की यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य पर बोले अखिलेश – लाभ लेकर तो सब चले जाते हैं

उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य की दूसरी पार्टी बनाने की चर्चाओं पर अखिलेश यादव ने कहा कि किसी के मन में क्या है यह कौन सी मशीन बताएगी? लाभ लेकर तो सब चले जाते हैं।

पेपर लीक का उठाया मुद्दा

अखिलेश यादव ने कहा कि लगभग 60 लाख नौजवानों ने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी है। जो सुनने में मिल रहा है कि पेपर लीक हुआ है। हर परीक्षार्थी के घर से पांच लोग जुड़े हैं। जो लोग कह रहे हैं कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा में हुई है, यह ढाई करोड़ परिवारों के साथ धोखा है।

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर

This will close in 0 seconds