Politics

आगरा में भारत जोड़ो Nyay Yatra में शामिल हुए अखिलेश, कहा – यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है…

Akhilesh participated in Bharat Jodo Nyay Yatra in Agra, said - This entire city is a city of love...

द लोकतंत्र : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो Nyay Yatra में अखिलेश यादव सम्मिलित हुए। उत्तर प्रदेश के आगरा में न्याय यात्रा के दौरान सपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, नफ़रत करनेवालों को भी मोहब्बत सिखा देता है ये ‘आगरा’ है जनाब, जो दिलों को मिला देता है।

न्याय यात्रा के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि ये मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है। आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती हैं। हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी। 

आगरा में दिखी गठबंधन की ताक़त, अखिलेश, राहुल और प्रियंका का भव्य स्वागत

आगरा में न्याय यात्रा के दौरान गठबंधन की ताक़त नज़र आयी। भारी भीड़ ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव का स्वागत किया। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी इस यात्रा का हिस्सा बने। राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि, अगर आप गरीब हैं तो आपके साथ 24 घंटे इस देश में अन्याय होगा। नफरत का कारण अन्याय है, इसलिए हमने अपने यात्रा में न्याय शब्द को जोड़ दिया है। राहुल गांधी ने आगे कहा, आप लोग 88 फीसदी हैं, लेकिन टॉप कंपनियों में आपका एक भी आदमी मालिक नहीं है।

अखिलेश बोले – यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है…

न्याय यात्रा में शामिल होने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा- नफरत करनेवालों को भी मोहब्बत सिखा देता है ये ‘आगरा’ है जनाब, जो दिलों को मिला देता है। अखिलेश यादव ने आगे कहा, आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि ये मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है। आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती हैं। हमें उम्मीद है कि I.N.D.I.A गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी।

न्याय यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने कहा राहुल गांधी देश में मोहब्बत की बात करते हैं लेकिन यह शहर पूरा मोहब्बत का शहर है। हमारी लड़ाई संविधान बचाने की लड़ाई है। बीजेपी हटाओ देश को बचाओ। हमारी लड़ाई तभी सफल होगी जब उत्तर प्रदेश में बीजेपी हारेगी। 80 हराओ लोकतंत्र बचाओ।

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर

This will close in 0 seconds