National

भारत मंडपम भारत के सामर्थ्य और नई उर्जा का आह्वान है : प्रधानमंत्री मोदी

ITPO

द लोकतंत्र : पीएम ने सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर ‘भारत मंडपम’ को देश को समर्पित किया। पीएम मोदी ने ड्रोन उड़ाकर कन्वेंशन सेंटर का नाम दिखाया। अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र (IECC) भारत मंडपम के उद्घाटन कार्यक्रम में राजनेताओं से लेकर फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुईं। उद्घाटन के दौरान उप्रधानमंत्री मोदी ने स्मारक टिकट और सिक्के भी जारी किए।

भारत मंडपम को देखकर आज हर भारतीय आनंदित है :

उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है। आज सपनों को साकार होते हुए देख रहा हूं। एक अद्भूत दृश्य मेरे सामने है। जो भव्य है, विराट है। आज अपनी आंखों के सामने सपनों को साकार होते हुए देख रहा हूँ तब मुझे एक प्रसिद्ध कविता की पंक्तियां गुनगुनाने का मन करता है। भारत मंडपम को देखकर आज हर भारतीय आनंदित है और गर्व महसूस कर रहा है। भारत मंडपम भारत के सामर्थ्य का, भारत की नई उर्जा का आह्वान है। भारत मंडपम भारत की भव्यता और इच्छाशक्ति का दर्शन है।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी ने प्रगति मैदान में नए आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि यह करगिल विजय दिवस है। हमारे वीर बेटे-बेटियों ने देश के दुश्मनों को हराया। मैं करगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले हर नायक को श्रद्धांजलि देता हूं।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आज दुनिया भारत को स्वीकार कर रही है कि यही लोकतंत्र की जननी है। 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हम भारतीयों के द्वारा अपने लोकतंत्र को दिया एक खूबसूरत तोहफा है।

यहां जी20 से जुड़े आयोजन होने वाले हैं। दुनिया के बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां मौजूद हैं। भारत के बढ़ते कदम और भारत का बढ़ता कद आज पूरी दुनिया देख रही है और देखेगी।

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं

This will close in 0 seconds