National

Mission Chandrayaan 3 : चाँद पर प्रज्ञान दिखा रहा अपनी बुद्धिमता, बड़े क्रेटर को देख बदल दी अपनी दिशा

Mission Chandrayaan 3

द लोकतंत्र : Mission Chandrayaan 3 चाँद पर पहुंचकर प्रज्ञान वैज्ञानिकों को हर दिन नए अपडेट्स भेज रहा है। माना जा रहा है कि प्रज्ञान द्वारा भेजे जा रहे इनपुट्स चन्द्रमा की सतह पर छिपे हुए राज खोलने में कारगर होंगे। साथ ही भविष्य में चन्द्रमा पर बसने के मानव ख्वाब को साकार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण संकेत देंगे। चंद्रमा की सतह पर चल रहे इसके अध्ययन के दौरान ‘प्रज्ञान’ रोवर ने अपनी बुद्धिमता का परिचय दिया है जिससे वैज्ञानिक चंद्र अभियान को लेकर और ज्यादा आशान्वित नज़र आ रहे हैं।

Mission Chandrayaan 3 : प्रज्ञान के सामने बड़ा क्रेटर आ गया था

दरअसल, चंद्र सतह पर भारतीय रोवर प्रज्ञान का सामना चार मीटर व्यास के गहरे गड्ढे ( क्रेटर ) से हुआ है। हालाँकि रोवर में लगे सेंसर ने खतरे को भांप कर अपनी दिशा बदल दी जिससे वैज्ञानिकों ने राहत की सांस ली। प्रज्ञान संभावित खतरे से बचते हुए नई दिशा में आगे बढ़ गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि यह घटना रविवार की है जब प्रज्ञान के सामने बड़ा क्रेटर आ गया था।

इसरो ने अपनी तरफ से इससे जुड़ी दो तस्वीरें भी जारी की हैं। पहली तस्वीर में नेविगेशन कैमरे के जरिए यह दिखाई दे रहा है कि रोवर प्रज्ञान की राह में कैसे बड़ा गड्ढा आ गया है। वहीं दूसरी तस्वीर में नेविगेशन कैमरा बता रहा है कि कैसे रोवर प्रज्ञान ने बाद में रास्ता बदल लिया और अब वह नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें : नीरज चोपड़ा ने इस महिला फैन की मांग को ‘ठुकरा कर’ सिर्फ गोल्ड नहीं दिल भी जीत लिया

इसके पूर्व रविवार को इसरो ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के साथ लगे चेस्ट पेलोड के माध्यम से चांद की सतह पर मापी गई तापमान भिन्नता का एक ग्राफ भी जारी किया था। इसरो की ओर से जारी किए गए ग्राफ में चांद की सतह का तापमान -10 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तक दिखाई दे रहा है।

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं

This will close in 0 seconds