National

कांग्रेस की CWC की बैठक में खरगे ने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा से सीटें और मत प्रतिशत बढ़ा

In the Congress CWC meeting, Kharge said that seats and vote percentage increased due to Bharat Jodo Nyay Yatra

द लोकतंत्र : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे भले ही पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में नहीं आये हो लेकिन चुनाव परिणामों को देखकर देश की सबसे पुरानी पार्टी काफी उत्साहित है। चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा की गई। बता दें, कांग्रेस CWC की बैठक 11 बजे शुरू हुई। बैठक में, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के तमाम शीर्ष नेता शामिल हुए। 

खरगे ने चुनाव नतीजों पर संतोष जताया और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कहा

बैठक में, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव नतीजों पर संतोष जताते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती है, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में अथक परिश्रम किया। मैं आपकी दृढ़ इच्छा शक्ति, संकल्प और परिश्रम के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा, जनता ने हम में विश्वास व्यक्त कर के तानाशाही शक्तियों और संविधान विरोधी ताक़तों को कड़ा जवाब दिया है। हिंदुस्तान के मतदाताओं ने बीजेपी के 10 साल की विभाजनकारी, नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति को खारिज किया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि, कांग्रेस कार्यसमिति कांग्रेस के सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई देती है, जिन्होंने विपरीत परस्तिथियों में चुनाव लड़कर जीत हासिल की। उन्हें 18वीं लोक सभा का सदस्य बनने पर शुभकामनाएँ। इस मौके पर मैं श्रीमती सोनिया गांधीजी को भी धन्यवाद देना चाहूँगा, जिन्होंने चुनाव की तैयारियों, गठबंधन की बैठकों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने लंबे अनुभव के आधार पर हम सब का मार्गदर्शन किया।

राहुल गांधी जीत के नायक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी की तारीफ़ की और कहा, मैं लोगों के चहेते, राहुल गांधी जी को भी बधाई देना चाहूँगा जिन्होंने संविधान, आर्थिक गैर बराबरी, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय और सौहार्द्र जैसे मसलों को जन-जन का मुद्दा बना दिया। राहुलजी के नेतृत्व में दो साल पहले 4 हजार किलोमीटर लंबा भारत जोड़ो यात्रा और फिर 6,600 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का फल है, जिसकी मदद से हमें जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं, सरोकारों, और आकांक्षाओं को जानने में मदद मिला। इसी आधार पर कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी अभियान तैयार किया।

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रियंका गांधी को अमेठी और रायबरेली में मिली ऐतिहासिक जीत का शिल्पी बताया। उन्होंने कहा, मैं प्रियंका जी को खास तौर पर बधाई देना चाहूंगा जिन्होंने अमेठी और रायबरेली के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी ज़ोरदार प्रचार किया।

भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा से सीटें और मत प्रतिशत बढ़ी

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, यहाँ मैं इस बात का भी ख़ास उल्लेख करना चाहूँगा कि जहाँ-जहाँ से भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुज़री, वहाँ पर कांग्रेस पार्टी के वोट प्रतिशत और सीटों में बढ़ोतरी हुई। मणिपुर जहां से न्याय यात्रा शुरू हुई वहाँ हम दोनों सीटें जीते। नागालैंड, असम, मेघालय जैसे उत्तर-पूर्व के कई राज्यों में हमे सीटें मिली। महाराष्ट्र में हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे। देशभर में कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए लोगों का अपार समर्थन मिला।

उन्होंने आगे कहा, जिन अहम मुद्दों पर हम चुनाव अभियान में गए वे आम जनता के सरोकार के मुद्दे हैं। इसलिए वे हमेशा हमारी ध्यान में रहेंगे। संसद और संसद के बाहर जनता के इन सवालों को हम लगातार उठाते रहेंगे । हम जनमत को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। देश की जनता के एक बड़े तबके ने हम पर भरोसा किया है। हम उनका भरोसा बरक़रार रखने के लिए सभी संभव प्रयास करेंगे। हमें अनुशासित रहना है। हमें एकजुट रहना है। हमारा काम निरंतर जारी रहेगा, चाहे हम सत्ता में हो या नहीं। हमें 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगा, जनता के मुद्दों को उठाना होगा।

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं

This will close in 0 seconds