Local News

जनपद देवरिया के रवि त्रिपाठी ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इण्डिया अवार्ड-2023 से सम्मानित

Ravi-Tripathi-Deoria

द लोकतंत्र : बीते 02 अगस्त कोलखनऊ में एक होटल में ताइक्वांडो फडरेशन ऑफ इण्डिया की 47वीं वर्षगांठ का समोराह आयोजन किया गया। इस समोराह भारत में ताइक्वांडो के जनक जिम्मी आर जगतियानी की उपस्थिति रही। इस मौके पर पूरे देश के विभिन्न प्रान्तो से आये सैकडो राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी मौजूद थे। समारोह में 85 खिलाड़ियों को ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इण्डिया अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया।

ताइक्वांडो फडरेशन ऑफ इण्डिया की 47वीं वर्षगांठ का आयोजन

लखनऊ के एलोरा होटल के बैंक्विट हाल में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान व विशिष्ट अतिथि सुधीर हलवासिया (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उ०प्र०भाजपा) मुम्बई से आये गैंड मास्टर महेन्द्र जायसवाल (टाइगर श्राफ के कोच) ने ताइक्वांडो के दिग्गजो को विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

इस समारोह में उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के ताइक्वांडो कोच रवि त्रिपाठी को मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान ने ताइक्वांडो इन मास्टर ‘हाल ऑफ फेम इण्डिया’ का मेडल पहनाकर सम्मानित किया व साथ ही साथ ताइक्वांडो इण्डिया फादर जिम्मी आर जगतयानी ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

बता दें, रवि मूलतः रूद्रपुर के अकटहिया उर्फ मटियरी के निवासी है, वर्तमान में दक्षिणी रामनाथ देवरिया में रहते है। रवि त्रिपाठी ताइक्वांडो में पिछले 24 वर्षों से काम कर रहे है। इन्होनें इस बीच में कई राज्य स्तरीय राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर कई मेडल जीते हैं और जनपद का नाम रोशन किया है। साथ ही साथ इनके द्वारा प्रशिक्षित खिलाड़ी भी नेशनल इण्टरनेशनल में प्रतिभाग कर पदक प्राप्त कर जिले व प्रदेश व देश का नाम रौशन कर चुके है।

यह भी पढ़ें : राहुल गाँधी बोले – चाहे कुछ भी हो, मेरा कर्तव्य वही रहेगा

रवि त्रिपाठी को तीसरी बार ‘हॉल ऑफ फेम’ से सम्मानित किया गया है। इनके द्वारा प्रशिक्षित 110 खिलाड़ी ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर चुके है। हॉल ऑफ फेम इण्डिया अवार्ड मिलने पर इनके पिता डा० श्रीप्रकाश त्रिपाठी, कोच अजय मिश्रा ने आशीर्वाद दिया।

साथ ही, सनबीम स्कूल के निदेशक अवनीश मिश्रा उपनिदेशिका नीतू मिश्रा, प्रधानाचार्य अरविन्द शुक्ला, त्रिपुरेश त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, अर्चना त्रिपाठी, रिंकी सिंह, पुनीत त्रिपाठी, मधुमिता, विपुल, तारिक अली, डी०एस० पाठक, डी०डी० दूबे, आनन्द रतन, ताइक्वांडो खिलाडी प्रवीण गुप्ता, पलक त्रिपाठी, रेयान, शिवम वशिष्ठ, ध्यान यादव, हर्षित मिश्रा, दिव्याशु मणि त्रिपाठी, आदित्य सिंह, वीर त्रिपाठी, आलोक, दिव्यांशु जायसवार, अर्थव त्रिपाठी आदि लोगों ने बधाई दी।

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Yogi Adityanath
Local News

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले

द लोकतंत्र : उत्तर प्रदेश में फिर से बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
DM Deoria
Local News

एफपीओ से बदलेगी गाँवो की तस्वीर, सहकार से समृद्धि की राह होगी आसान : जिलाधिकारी देवरिया

द लोकतंत्र : जिलाधिकारी देवरिया अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत

This will close in 0 seconds