Local News

तीरंदाजी संघ देवरिया के महासचिव अभिषेक पाण्डेय ‘रुपक’ ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री से की मुलाकात

Abhishek Pandey Rupak

द लोकतंत्र : जनपद देवरिया के तीरंदाजी संघ के महासचिव अभिषेक पाण्डेय ‘रुपक’ ने आज खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव से भेंट कर देवरिया जनपद में तीरंदाजी को बढ़ावा देने हेतु संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने खेल मंत्री से आग्रह किया कि जनपद में तीरंदाजी से जुड़े खिलाड़ियों के लिए खेल एवं प्रशिक्षण सुविधाएं बढ़ाई जाएं।

अभिषेक पांडेय ‘रूपक’ ने कहा जनपद में युवा प्रतिभाओं की कमी नहीं

इस दौरान अभिषेक पांडेय रूपक ने खेल मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि जनपद में युवा प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सरकार के स्तर पर अगर तीरंदाजी के खेल में ध्यान दिया जाये और अच्छे कोच नियुक्त कर खिलाडियों को प्रशिक्षण दिलवाया जाये तो जनपद के खिलाडी ओलम्पिक में गोल्ड मैडल पर निशाना साध सकते हैं।

द लोकतंत्र से से बात करते हुए अभिषेक पाण्डेय ने बताया की जनपद में तीरंदाजी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु जिला तीरंदाज़ी संघ दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जिला तीरंदाजी संघ, युवा कल्याण और खेल मंत्रालय के साथ मिलकर तीरंदाजी के खेल से जुड़े खिलाड़ियों के लाभ के लिये एवं भविष्य में सर्वोच्चता और नैतिकता के उच्चतम स्तर को बनाए रखने के लिए काम करेगा।

यह भी पढ़ें : अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगे राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल ने दी जानकारी

उन्होंने कहा, तीरंदाजी वैज्ञानिक एवं एकाग्र चित्त होकर खेले जाने वाला खेल है। प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों का भरपूर सम्मान किया है। पारंपरिक खेल को सरकार विशेष रूप से प्रयासरत है और इससे जुड़े खिलाड़ियों के लिए कार्य कर रही है। श्री रूपक ने कहा कि मुलाकात के दौरान माननीय खेल मंत्री ने भविष्य में हर खिलाड़ी का मान सम्मान रखने तथा जनपद में इस खेल के प्रशिक्षण से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ाने का आश्वासन भी दिया है।

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Yogi Adityanath
Local News

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले

द लोकतंत्र : उत्तर प्रदेश में फिर से बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
Ravi-Tripathi-Deoria
Local News

जनपद देवरिया के रवि त्रिपाठी ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इण्डिया अवार्ड-2023 से सम्मानित

द लोकतंत्र : बीते 02 अगस्त कोलखनऊ में एक होटल में ताइक्वांडो फडरेशन ऑफ इण्डिया की 47वीं वर्षगांठ का समोराह

This will close in 0 seconds