Crime

शादी से इनकार पर खफा था इरफ़ान, दिल्ली में लड़की की रॉड मारकर कर दी हत्या

Delhi Murder Today

द लोकतंत्र : दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में हत्या की वारदात से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। अरबिंदो कॉलेज के पास पार्क में एक लड़की का शव मिला है जिसके सर पर गंभीर चोट के निशान थे। पास में ही हत्या में प्रयुक्त लोहे का रॉड भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार मालवीय नगर स्थित अरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। शव के पास एक लोहे की रॉड मिली है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक गिरफ़्तारी भी की है

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक गिरफ़्तारी भी की है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने रॉड से युवती की हत्या की है। आरोपित की पहचान इरफान (28) पुत्र ईसा खान निवासी संगम विहार के रूप में हुई है। इरफान का परिवार मूलरूप से औरैया का रहने वाला है।

शादी से इनकार पर खफा था इरफ़ान

वहीं, मृतक लड़की की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है। मृतका आरोपित की मौसेरी बहन थी। मृतका का नाम नरगिस बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी इरफ़ान और मृतका नरगिस के परिजन रिश्तेदार हैं। लड़की के परिवार वालों ने उनकी शादी से इनकार कर दिया था और नरगिस ने भी युवक से बात करना बंद कर दिया था। जिसके बाद उसने लड़की की रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें : दिल्ली अध्यादेश से जुड़ा विधेयक अगले हफ्ते संसद में होगा पेश

दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े हुए इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस कॉलेज और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टपॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Gopal Kanda Geetika Sharma
Crime

हाई प्रोफाइल गीतिका सुसाइड केस में मुख्य आरोपी गोपाल कांडा बरी

द लोकतंत्र : हाई प्रोफाइल गीतिका सुसाइड केस में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्य आरोपी गोपाल कांडा
Delhi Murder
Crime

दिल्ली : पहले महिला की सरेआम गोली मारकर कर दी हत्या, फिर खुद भी लगा लिया मौत को गले

द लोकतंत्र : दिल्ली के डाबरी इलाके में एक शख्स ने 42 साल की महिला को गोली मारकर उसकी हत्या

This will close in 0 seconds