Crime

पत्रकार की हत्या पर भाजपा सांसद बोले – बिहार भगवान भरोसे चल रहा है

Journalist Vimal Kumar Yadav

द लोकतंत्र : बिहार के अररिया में हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण के स्थानीय संवाददाता विमल कुमार यादव की शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने रानीगंज थानाक्षेत्र के प्रेमनगर साधु आश्रम मुहल्ले स्थित आवास पर इस घटना को अंजाम दिया।

बिहार भगवान भरोसे चल रहा है

इस घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है। बिहार में आज कोई सुरक्षित नहीं है। शासन प्रशासन पर कोई पकड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार भगवान भरोसे चल रहा है। सरकार को कुछ नहीं दिख नहीं रहा है।

बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि चुनौती देकर अपराधी अपराध कर रहा है। बिहार की विधि व्यवस्था को जनता बदलेगी। पूरे बिहार में लगातार हत्या, अपहरण, बलात्कार, चोरी और डकैती की घटनाएं हो रही हैं। इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा। हालात ये हो गया है कि पुलिस, पत्रकार पर भी बदमाश निशाना साधने लगे हैं। ये काफी दुखद है।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी और स्मृति ईरानी फिर होंगे आमने सामने, अमेठी संग्राम जीतने के लिए जान लगाएगी कांग्रेस

पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या की खबर सुनते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने घटना की निंदा की। मृतक पत्रकार विमल बेलसराय पंचायत के वार्ड 6 के मूल निवासी थे। वे रानीगंज के प्रेम नगर साधु आश्रम मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी पूजा, बेटा अभिनव और बेटी रोमा है।

मृतक पत्रकार के परिजनों के मुताबिक अल सुबह 5:15 के करीब दो बाइक से चार बदमाश उनके घर पर पहुंचे और आवाज देकर घर का दरवाजा खुलवाया। पत्रकार के बाहर निकलते ही बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी।

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Gopal Kanda Geetika Sharma
Crime

हाई प्रोफाइल गीतिका सुसाइड केस में मुख्य आरोपी गोपाल कांडा बरी

द लोकतंत्र : हाई प्रोफाइल गीतिका सुसाइड केस में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्य आरोपी गोपाल कांडा
Delhi Murder
Crime

दिल्ली : पहले महिला की सरेआम गोली मारकर कर दी हत्या, फिर खुद भी लगा लिया मौत को गले

द लोकतंत्र : दिल्ली के डाबरी इलाके में एक शख्स ने 42 साल की महिला को गोली मारकर उसकी हत्या

This will close in 0 seconds