Politics

राजस्थान सहित 10 राज्यों के राज्यपाल बदले, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति, यूपी की गवर्नर का भी ख़त्म हो रहा कार्यकाल

Governors of 10 states including Rajasthan have been changed, the term of UP Governor is also ending

द लोकतंत्र : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को 10 राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियों की घोषणा की। राष्ट्रपति ने पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर करते हुए उन्हें दायित्व मुक्त कर दिया। दरअसल, 83 वर्षीय बनवारीलाल पुरोहित ने फरवरी में भारत के राष्ट्रपति को एक संक्षिप्त पत्र में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

बता दें, तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में चार साल के कार्यकाल के बाद पुरोहित ने सितंबर 2021 में पंजाब के राज्यपाल का दायित्व संभाला था। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। और, कई मुद्दों पर AAP और राज्यपाल के बीच टकराव की स्थिति बनी। AAP लगातार राज्यपाल पर आरोप लगाती रही कि बनवारीलाल अपने पद की गरिमा का ख़्याल नहीं रख रहे और भाजपा से प्रभावित होकर राज्य सरकार को अस्थिर करने के प्रयास करते रहे।

किन किन राज्यों में हुई है नये राज्यपाल की नियुक्ति

बता दें, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का कार्यकाल भी 29 जुलाई को ख़त्म हो रहा है। हालाँकि, अभी उत्तर प्रदेश का नया। राज्यपाल कौन होगा अथवा मौजूदा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा इसपर कोई सूचना नहीं है। 29 जुलाई 2019 को उन्होंने यहां कार्यभार संभाला था। राज्यपाल की नियुक्ति आम तौर पर पांच साल के लिए होती है। ऐसे में उनका कार्यकाल 29 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। हालांकि, किसी नियुक्ति होने तक मौजूदा राज्यपाल के पास ही जिम्मेदारी बनी रहती है। नवंबर में आनंदीबेन 83 साल की हो जाएंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिन दस राज्यों में नये राज्यपाल की नियुक्ति की है उनमें –

  1. हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके पहले कलराज मिश्रा राजस्थान के राज्यपाल का दायित्व निभा रहे थे।
  2. जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके पहले श्री सी.पी. राधाकृष्णन इस पद का अतिरिक्त प्रभार के रूप में ज़िम्मेदारी निभा रहे थे।
  3. ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य थे। उन्हें असम की ज़िम्मेदारी दी गई है।
  4. संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  5. रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  6. सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  7. सीपी राधाकृष्णन, जो वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल हैं और तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  8. गुलाब चंद कटारिया, जो वर्तमान में असम के राज्यपाल हैं, को पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  9. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, जो वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल हैं उन्हें असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  10. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर

This will close in 0 seconds