National

कांग्रेस की नयी लिस्ट में कन्हैया कुमार का नाम, चांदनी चौक सीट से जेपी अग्रवाल को टिकट

Kanhaiya Kumar's name in the new list of Congress, ticket to JP Aggarwal from Chandni Chowk seat

द लोकतंत्र : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और नयी लिस्ट जारी की है। पार्टी ने तीन राज्यों के लिए 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया है। इस सीट पर कन्हैया का मुक़ाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी मनोज तिवारी से होना है। इसमें उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार, चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उदित राज को टिकट दिया गया है। पूर्व सीएम शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित को टिकट नहीं मिल सका। वह भी लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक थे।

बता दें, कांग्रेस ने दिल्ली की तीन, पंजाब की छह और उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन है। जिसके अंतर्गत कांग्रेस को तीन सीटें और AAP के हिस्से में चार सीटें हैं। इससे पहले AAP ने अपने चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। 

वहीं, कांग्रेस ने पंजाब के पटियाला से धर्मवीर गांधी, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा, अमृतसर से गुरजीत औजला, जालंधर से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और इलाहाबाद से उज्जवल रेवती रमन सिंह को टिकट दिया है।

चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, कन्हैया बनेंगे मनोज तिवारी के लिए मुसीबत

दिल्ली की चांदनी चौक सीट से जेपी अग्रवाल और उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज को टिकट दिया गया है। जेपी अग्रवाल की चांदनी चौक सीट पर अच्छी पकड़ है। सबसे दिलचस्प मुक़ाबला उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर कन्हैया कुमार और मनोज तिवारी के बीच होनी है। दोनों भोजपुरी भाषी क्षेत्र से आते हैं और इस सीट पर भोजपुरी भाषी मतदाताओं की संख्या अच्छी है। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को मनोज तिवारी के सामने उतारकर दिल्ली का चुनाव काफी रोचक बना दिया है।

संदीप दीक्षित को नहीं मिला मौक़ा

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित भी चुनाव लड़ना चाहते थे। उनका नाम उत्तर पूर्वी दिल्ली से चल रहा था। हालाँकि कांग्रेस यहाँ से कन्हैया को ही उतारना चाहती थी इसलिए उन्हें चाँदनी चौक सीट से लड़ाए जाने की चर्चा चल रही थी। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला।

बता दें, संदीप दीक्षित ने पूर्व में AAP के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस गठबंधन करके अपने आत्मसम्मान का समझौता कर रही है। कई मौक़ों पर वह AAP को भाजपा का एजेंट बता चुके हैं।

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं

This will close in 0 seconds