Local News

BJP मतलब बेरोज़गारी, जुमलेबाजी और परेशानी पैदा करने वाली पार्टी – दिव्यांश श्रीवास्तव

BJP means party of unemployment, rhetoric and creating trouble - Divyansh Srivastava

द लोकतंत्र : जनपद देवरिया में समाजवादी लोहिया वाहिनी के ज़िलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने भाजपा (BJP) पर जमकर हमला बोला है। दिव्यांश ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार सूबे में है बावजूद यूपी का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। उन्होंने कहा कि जुमलेबाज़ी में यह पार्टी और इसके नेता बहुत आगे हैं। इनके भाषणों में सूबे में ख़ुशहाली है। प्रदेश तरक्की पर है। कहीं कोई दिक़्क़त नहीं है। राम राज चल रहा है। जबकि जनता महँगायी, भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी की मार झेल रही है। भाजपा आमजन के जीवन में परेशानी पैदा करने वाली पार्टी बन गई है।

लोहिया वाहिनी के ज़िलाध्यक्ष ने आगे कहा कि सावन के अंधों को सब हरा हरा ही दिखायी दे रहा है। उन्होंने जनपद में केशव प्रसाद मौर्य के दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि शिलान्यास की नौटंकी चल रही है। जनपद की तमाम सड़कें टूटी हुई और गड्ढों से भरपूर हैं। विकास क्या होता है यह देवरिया के लोग जैसे भूल ही चुके हैं। नारकीय जीवन जीना यहाँ के लोगों ने अपनी नियति मान ली है।

यह भी पढ़ें : NCP शरद पवार को चुनाव चिह्न ‘तुतारी’ आवंटित, EC ने लगायी मुहर

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश में क्या किसान, क्या जवान और क्या व्यापारी सभी परेशान हैं। भाजपा राजनीतिक दल नहीं है बल्कि एक गिरोह है जो लोगों की गाढ़ी कमाई को टैक्स टेरर के माध्यम से लूट रही है। साथ ही, पुलिस भर्ती की परीक्षा में पेपर लीक होना योगी सरकार की नाकामी है। सरकार की गलत नीयत और नीतियों की वजह से गरीब वर्ग परेशान हो रहा है। उसका हर स्तर पर शोषण किया जा रहा है। बीजेपी दरअसल बेरोज़गारी बढ़ाने, जुमलेबाज़ी करने और परेशानी खड़ी करने वाली पार्टी है।

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Yogi Adityanath
Local News

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले

द लोकतंत्र : उत्तर प्रदेश में फिर से बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
Ravi-Tripathi-Deoria
Local News

जनपद देवरिया के रवि त्रिपाठी ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इण्डिया अवार्ड-2023 से सम्मानित

द लोकतंत्र : बीते 02 अगस्त कोलखनऊ में एक होटल में ताइक्वांडो फडरेशन ऑफ इण्डिया की 47वीं वर्षगांठ का समोराह

This will close in 0 seconds