Politics

Bharat Jodo Nyay Yatra : पीएम मोदी पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा – लोगों के साथ अन्याय कर रही सरकार

Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi lashed out at PM Modi, said - the government is doing injustice to the people.

द लोकतंत्र : Bharat Jodo Nyay Yatra राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लेकर झारखंड पहुंच चुके हैं। इस दौरान गोड्डा में आयोजित एक जनसभा के दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है और हम लोगों को एकजुट करने का काम कर रहे हैं। बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि देश में युवाओं, किसानों और कमजोर वर्ग के साथ अन्याय किया जा रहा है।

Bharat Jodo Nyay Yatra का दूसरा दिन : क्या कहा राहुल गांधी ने

बता दें, झारखंड में न्याय यात्रा का आज (3 फरवरी) दूसरा दिन है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुक्रवार को पहली बार झारखंड में दाखिल हुई थी। गोड्डा में आयोजित जनसभा के दौरान उन्होंने कहा, बीजेपी देश में नफरत फैला रही है। इस यात्रा का मकसद इस नफरत को खत्म करना है। हम इसके खिलाफ यहां यात्रा लेकर आए हैं। हम सभी को एकजुट करना चाहते हैं। राहुल ने कहा, ‘बीजेपी एक जाति को दूसरी जाति से लड़ा रही है। एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ा रही है। हम यहां पर सभी को एकजुट करने आए हैं। पूरे देश में गरीबों और कमजोर वर्गों के साथ अन्याय हो रहा है। युवाओं के साथ, किसानों के साथ अन्याय हो रहा है।

राहुल गांधी ने अडानी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा, अगर भारत में अडानी नाम लिया जाता है, तो लोग कुछ सेकेंड के भीतर ही समझ जाते हैं कि प्रधानमंत्री उनके कैपिटल हैं। उन्होंने आगे कहा, हम लोग भूमि न्यायाधिकरण विधेयक लाए। प्रधानमंत्री मोदी ने भूमि न्यायाधिकरण विधेयक रद्द कर दिया। सबके खिलाफ अन्याय हो रहा है। देश में अडानी को न्याय मिल रहा है और बाकी लोगों के साथ अन्याय हो रहा है।

यह भी पढ़ें : आज देवघर में बैद्यनाथ धाम जाएंगे राहुल गांधी, 14 फरवरी को यूपी पहुँचेगी यात्रा

न्याय यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने आगे कहा, भले ही बीजेपी के पास धन-बल और पैसा हो, मगर कांग्रेस इन चीजों से डरती नहीं है। हमारी लड़ाई जारी रहने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में बड़े पैमाने पर लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हो चुके हैं।

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर

This will close in 0 seconds