Politics

लोकसभा में कांग्रेस के साथ जाना AAP को पड़ा भारी, पार्टी के इस नेता ने दिया इस्तीफा

AAP's decision to side with Congress in Lok Sabha proved costly, this party leader resigned

द लोकतंत्र : लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी जहां राम मंदिर उद्घाटन के बाद अपने चुनावी अभियान को गति देगी वहीं कांग्रेस ने न्याय यात्रा की शुरुआत कर दी है। इन्डी अलायंस से जुड़ी हुई आम आदमी पार्टी ( AAP ) की तैयारियों को लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में अशोक तंवर ने तगड़ा झटका दिया है। गुरुवार (18 जनवरी) को नैतिकता का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान किया।

AAP नेता अशोक तंवर ने नैतिकता की दुहाई देकर पार्टी छोड़ा

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को संबोधित लेटर में लिखते हुए अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन में जाने के कारण वो पार्टी छोड़ रहे हैं। तंवर ने अपने इस्तीफे में लिखा, मौजूदा राजनीतिक मौहाल को देखते हुए और कांग्रेस के साथ आप के जाने के कारण मेरी नैतिकता मुझे हरियाणा के इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चैयरमैन पद पर बने रहने की अनुमति नहीं देती है। ऐसे में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी जिम्मेदारियों से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।

अशोक तंवर ने पार्टी छोड़ते हुए और क्या कहा –

तंवर ने कहा कि देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते और छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहने के कारण हमेशा से संविधान में उनका विश्वास रहा है। ऐसे में उनके लिए सबसे पहले देश और यहां के लोग हैं। उन्होंने कहा, मैं देश, हरियाणा और भारत की बेहतरी के लिए हमेशा काम करता रहूंगा।

यह भी पढ़ें :  22 जनवरी को आधे दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, जानिए क्यों लिया गया यह फैसला

बता दें, इसी साल 2024 के आखिर में हरियाणा विधानसभा चुनाव भी होना है। इस कारण आम आदमी पार्टी के लिए यह किसी बड़े झटके से काम नहीं है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बने इन्डी अलायंस में आम आदमी पार्टी भी शामिल है। इंडिया अगैन्स्ट करप्शन के दौरान बनी यह पार्टी कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़कर ही सत्ता में आई थी। भ्रष्टाचार के विरुद्ध हुए आंदोलन के दौरान बनी आम आदमी पार्टी को पूरे देश में काफी समर्थन मिला था।

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर

This will close in 0 seconds