National Sports

Asian Games 2023 : एशियाड 2023 में भारत का पदकों का शतक, पीएम मोदी ने पोस्ट शेयर कर बधाई दी

asian games 2023

द लोकतंत्र : एशियन गेम्स 2023 ( Asian Games 2023 ) में भारतीय दल ने पदकों का शतक पूरा कर लिया है। एशियाड के इतिहास में बीते 72 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत ने 100 पदक जीते हैं। भारत के लिए इस बार तीरंदाजी, शूटिंग और एथलेटिक्स टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। सबसे अधिक मेडल इन्हीं खेलों में आए हैं।

Asian Games 2023 में भारत की उपलब्धि पर पीएम मोदी ने बधाई दी है

एशियन गेम्स 2023 में भारत के सौ मेडल पूरे होने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाडियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी ने कहा कि वह भारतीय दल का 10 अक्टूबर को स्वागत करेंगे। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, हर अद्भुत प्रदर्शन ने इतिहास रचा और हमारा ह्रदय गर्व से भर दिया। मैं दस अक्टूबर को हमारे एशियाई खेलों के दल का स्वागत करूंगा और खिलाड़ियों से बात करूंगा।

उन्होंने कहा कि, भारत के लोग रोमांचित हैं कि हमने 100 पदकों की उपलब्धि हासिल की। एशियाई खेलों में भारत के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मैं हमारे शानदार खिलाड़ियों को बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

यह भी पढ़ें : सौर ऊर्जा में दीर्घकालिक ऊर्जा समस्याओं का समाधान प्रदान करने की क्षमता

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने आज स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेल 2023 में भारत का 25वां स्वर्ण और कुल 100वां पदक है। भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में 100 पदक जीते हैं। भारत ने अबतक 25 गोल्ड मेडल, 35 रजत पदक और 40 कांस्य पदक जीते हैं। पदक तालिका में भारत 4 नंबर पर काबिज है।

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं

This will close in 0 seconds