Crime

दिल्ली : पहले महिला की सरेआम गोली मारकर कर दी हत्या, फिर खुद भी लगा लिया मौत को गले

Delhi Murder

द लोकतंत्र : दिल्ली के डाबरी इलाके में एक शख्स ने 42 साल की महिला को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। आशीष नाम के युवक ने डाबरी थाना क्षेत्र स्थित वैशाली में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक महिला का नाम रेणु गोयल (42) है। रेणु के पति प्रॉपर्टी का काम करते है। जबकि रेणु गृहिणी थी। घटनास्थल की छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से पता चला कि वारदात के पीछे आशीष नामक युवक का हाथ है।

यह भी पढ़ें : iPhone से रील बनाने की चाहत थी, खरीदने के लिए दम्पति ने बेच दिया अपना बच्चा

वहीँ, आरोपी युवक आशीष ने महिला की हत्या करने के बाद अपने घर चला आया जहाँ उसने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। आशीष रेणु के घर के नजदीक ही अपने माता-पिता के साथ रहता था। हालाँकि आशीष ने रेणु की हत्या क्यों की यह अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस आपसी रंजिश के एंगल से भी छानबीन कर रही है।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन का कहना है कि आशीष व रेणु एक दूसरे को पिछले कुछ वर्षों से जानते थे। दोनों एक ही जिम में जाते थे। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना

जानकारी के मुताबिक, डाबरी थाना क्षेत्र स्थित वैशाली में गोली चलने की सूचना पुलिस को करीब पौने नौ बजे मिली। पुलिस को छानबीन में पता चला कि रेणु अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी आरोपी युवक आशीष आया और उसने उनपर गोली चला दी। मौके पर पुलिस को दो गोलियां चलने के साक्ष्य मिले हैं।

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Gopal Kanda Geetika Sharma
Crime

हाई प्रोफाइल गीतिका सुसाइड केस में मुख्य आरोपी गोपाल कांडा बरी

द लोकतंत्र : हाई प्रोफाइल गीतिका सुसाइड केस में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्य आरोपी गोपाल कांडा
Delhi Murder Today
Crime

शादी से इनकार पर खफा था इरफ़ान, दिल्ली में लड़की की रॉड मारकर कर दी हत्या

द लोकतंत्र : दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में हत्या की वारदात से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। अरबिंदो

This will close in 0 seconds