Crime

हाई प्रोफाइल गीतिका सुसाइड केस में मुख्य आरोपी गोपाल कांडा बरी

Gopal Kanda Geetika Sharma

द लोकतंत्र : हाई प्रोफाइल गीतिका सुसाइड केस में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्य आरोपी गोपाल कांडा को बरी कर दिया है। कांडा इस केस के मुख्य आरोपी थे। कांडा हरियाणा के गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं। 2012 के इस केस में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और उनकी कर्मचारी अरुणा चड्ढा आरोपी थे। राउज एवेन्यू की एक सेशन कोर्ट ने 1 जुलाई को अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

बता दें, गोपाल कांडा की एयरलाइंस कंपनी एमडीएलआर में एयर होस्टेस रही गीतिका ने 5 अगस्त, 2012 में यहां अशोक विहार स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने अपने सुसाइड नोट में इस कदम के लिए कांडा और उनकी एमडीएलआर कंपनी में सीनियर मैनेजर रहीं अरुणा चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया था।

इस केस में गोपाल कांडा को 18 महीने जेल में भी रहना पड़ा था और मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। सुसाइड करने से पहले गीतिका ने सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें उन्होंने गोपाल कांडा पर कई संगीन आरोप लगाए थे। उन्होंने गोपाल कांडा पर अपने प्रति गलत नजर रखने और उनका गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने एमडीएलआर की मैनेजर अरुणा चड्ढा को भी अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।

अदालत का फैसला अपन पक्ष में आने के बाद गोपाल कांडा ने ट्वीट कर लिखा, न्याय के मंदिर और अपने ईश्वर पर मुझे विश्वास था। आज मुझे न्याय मिला है। मेरे संघर्ष में हर समय सहयोगी बने रहे सिरसा के जन-जन, देश -प्रदेश के शुभचिंतकों और समर्थकों का आभारी हूं। आज दिल्ली में मां कालका देवी जी के दरबार में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया।

Prajatantra Bharat News Desk

About Author

प्रजांतंत्र भारत एक समर्पित हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो लोकतंत्र के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर जनसरोकार, सत्ता की जवाबदेही और ज़मीनी मुद्दों की बेबाक रिपोर्टिंग करता है। यहां खबरें सिर्फ़ सूचना नहीं, एक सोच होती हैं- जो सवाल करती हैं, समझ बनाती हैं और बदलाव की राह दिखाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Delhi Murder
Crime

दिल्ली : पहले महिला की सरेआम गोली मारकर कर दी हत्या, फिर खुद भी लगा लिया मौत को गले

द लोकतंत्र : दिल्ली के डाबरी इलाके में एक शख्स ने 42 साल की महिला को गोली मारकर उसकी हत्या
Delhi Murder Today
Crime

शादी से इनकार पर खफा था इरफ़ान, दिल्ली में लड़की की रॉड मारकर कर दी हत्या

द लोकतंत्र : दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में हत्या की वारदात से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। अरबिंदो

This will close in 0 seconds